
शहर में युवाओं को गांजा सप्लाय करने वाली महिला आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
जगदलपुर: शहर में युवाओं को गांजा सप्लाय करने वाली महिला आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में मुखबीर से सूचना मिला कि नयामुण्डा मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने का काम करती है, आज भी अपने घर में गांजा मंगा कर रखी है जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है, कि सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल नयामुण्डा संदेही घर जाकर देखे जहां पर एक महिला मिली जो अपना नाम नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर का रहने वाली बताई जिसके घर की तलाशी लेने पर घर अंदर से एक काले रंग के बैग के अंदर खांकि रंग के सेलो टेप में लिपटा पांच पैकेट में कुल 6.090 kg कुल किमती 3,04,750 बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपिया द्वारा पेश नहीं करने से आरोपिया का यह कृत्य अपराध धारा 20.B.i.b NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमाण्ड हेतु विशेष NDPS न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु तत्काल जेल भेजा गया।







