
नाबालिक बालिका ने बुक की रैपिडो बाइक, बाइक चालक ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया ,रास्ते में ले जाकर कर दिया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क मध्य प्रदेश: इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना घटी, जहां एक रैपिडो बाइक चालक ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया. पीड़िता ने राजवाड़ा खरीदारी के लिए बाइक बुक की थी. आरोपी ने सस्ते कपड़ों का झांसा देकर उसे परदेसीपुरा स्थित अपने कमरे में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. रैपिडो ऐप से आरोपी की जानकारी और राजवाड़ा से परदेसीपुरा रूट के CCTV फुटेज की जांच जारी है.







