Home Breaking मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 80 किलो...

मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 80 किलो पीतल के घंटे बरामद

45
0



मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 80 किलो पीतल के घंटे बरामद

न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: UP के बुलंदशहर में देहात कोतवाली पुलिस ने मंदिरों मे चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 80 किलो चोरी किए गए पीतल के घंटे, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, बरामद घंटों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी लंबे समय से इलाके के अलग-अलग मंदिरों को निशाना बना रहे थे। रात के समय सुनसान मंदिरों में घुसकर ये आरोपी घंटे उतार लेते थे और बाद में उन्हें कबाड़ी को बेच देते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here