
मोमोज की लत ने बनाया चोर: बच्चे ने दुकानदार पर लिटा दी घर की लाखों की ज्वेलरी
न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां एक 14 वर्षीय किशोर को मोमोज खाने की ऐसी लत लगी कि उसने इसके बदले अपने ही घर के लाखों रुपये के जेवर एक स्ट्रीट वेंडर (ठेले वाले) को सौंप दिए.मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे की बुआ अपने मायके पहुंचीं और अपनी ज्वेलरी लेने के लिए अलमारी खोली. अलमारी से कीमती गहने गायब देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. जब घर में सख्ती से पूछताछ हुई, तो 14 साल के बच्चे ने जो सच उगला उसने सबको हैरान कर दिया. बच्चे ने कुबूल किया कि उसने धीरे-धीरे अलमारी से गहने निकाले और रामपुर कस्बे में ठेला लगाने वाले एक मोमोज विक्रेता को दे दिए.







