प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन…पति ने सुसाइड नोट लिख जान दी..फिर बिचोलिये ने भी उठाया बड़ा कदम
न्यूज डेस्क कर्नाटक : दावणगेरे जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी के प्रेमी संग घर से भाग जाने के बाद एक युवक ने जान दे दी..इस घटना से आहत होकर उस व्यक्ति ने भी अपनी जान दे दी, जिसने दोनों की शादी करवाई थी।जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय हरीश की शादी डेढ़ महीने पहले सरस्वती से हुई थी। कुछ दिन पहले सरस्वती मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। इस घटना से मानसिक रूप से टूटे हरीश ने पत्र लिखा.. जिसमे अपनी मौत का जिम्मेदार सरस्वती को बताया.. फिर जान दे दी।इस घटना का असर यहीं नहीं रुका। हरीश की मौत की खबर सुनकर 36 वर्षीय रुद्रेश ने भी अपनी जान दे दी। रुद्रेश वही व्यक्ति था, जिसने हरीश और सरस्वती की शादी करवाई थी और वह सरस्वती का रिश्तेदार भी था।पुलिस ने इस मामले में पत्नी सरस्वती को हिरासत में लिया है और उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।







