हिरमी – रावन: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजयोग सेवा केंद्र हिरमी में शिव जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेदिका ध्रुव द्वारा स्वागत गीत नृत्य व मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर और भगवान शिव को नमन कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया। प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्ट्राटेक रावन के सेफ्टी हेड आलोक पाठक, योगा टीचर सूर्या पाठक, अल्ट्राटेक हिरमी के ग्रामीण विकास अधिकारी वैभव त्रिपाठी, हिरमी सरपंच पुनऊ भारती, जनपद सदस्य प्रतिनिधि हेमंत यादव, वार्ड पंच लक्ष्मी मुकेश सिन्हा, पंचायत सचिव खम्मन वर्मा और ज्ञानोदय शिशु मंदिर के प्राचार्य पी.आर. वर्मा उपस्थित रहे l ईश्वरीय संदेश और आध्यात्मिक उद्बोधन बी.के. नमिता दीदी: उन्होंने बताया कि इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। दुनिया में परिवर्तन और सतधर्म की स्थापना का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने सभी से शिव बाबा के सहयोगी बनकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। बी.के. सरस्वती दीदी (सुहेला): उन्होंने कहा कि परमात्मा इस धरा पर अवतरित हो चुके हैं। अब यह हम बच्चों का कर्तव्य है कि हम उनके दिव्य संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाएं और लोगों को दुखों से बाहर निकलने का मार्ग दिखाएं।आलोक पाठक (सेफ्टी हेड): उन्होंने स्वयं को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि परमात्मा के महावाक्य सुनने का अवसर मिलना ही अपने आप में श्रेष्ठ भाग्य है। वैभव त्रिपाठी (ग्रामीण विकास अधिकारी): उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संकल्प दिलाया कि परमात्मा की हमसे जो आशाएं हैं, उन्हें हम अवश्य पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो भी आए, वह हमसे गुण और खुशियां लेकर ही जाए। संकल्प के साथ समापनकार्यक्रम के अंत में सभी ने परमात्मा शिव बाबा के गुणों का गान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।







