
ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक बनेगा माइनिंग कॉरिडोर, सस्ती होंगी दवाएं, 3 नए AIIMS और 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान…
दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्णकालिक बजट (Union Budget 2026-27) पेश करने जा रही हैं.देश के हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टलवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे.देश में 3 नए एम्स का ऐलानवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) बनाने का ऐलान किया है.5 क्षेत्रीय मेडिकल हब का ऐलानसरकार ने ऐलान किया है कि 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाएंगे. मेडिकल और ट्रेनिंग और रिसर्च पर काम किया जाएगा. मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराएंगे. ये हब विविध तरीके से रोजगार के मौके बनाएंगे. इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग होंगे.7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलानकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है. वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी. दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे.10 साल में 22 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला हमने बीते 10 साल में 22 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है. हमारी सरकार ने तय किया है कि सर्विस सेक्टर पर जोर देंगे. भारत का युवा, उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके. पढ़ाई से लेकर रोजगार तक उद्यम स्थापित हों.बैंकिंग को लेकर कमेटी का गठनवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्तीय स्थिरता के लिए देश में बैंकिंग को लेकर कमेटी का गठन किया जाएगा. हम ग्राहकों की सुरक्षा के लिए नए उच्चतम स्तर पर काम करना चाहते हैं.तीन राज्यों में माइनिंग कॉरिडोर का ऐलानवित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल और छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर बनाया जाएगा.राष्ट्रीय फाइबर योजना का ऐलानवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेशम, जूट और ऊन के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना का ऐलान किया.देश में 22 नए जलमार्ग बनाए जाएंगेवित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि देश में 22 नए जलमार्ग बनाए जाएंगे. कैंसर और शुगर की दवाएं सस्तीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि देश में कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती होंगी.रेयर अर्थ मिनरल्स कॉरिडोर का ऐलानवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरीडोररेयर अर्थ कॉरिडोर बनाया जाएगा. इसके अलावा तीन डैडीकेटेड केमिकल पार्क भी बनाए जाएंगे.MSME के लिए 10 हजार करोड़ का ऐलानMSME विकास के रास्ते में अहम साथी हैं. हम चाहते हैं कि चैंपियन की तरह हम उन्हें बढ़ाएं. हम इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये दे रहे हैं ताकि उद्यमियों को फायदा मिले.गांवों के लिए वित्त मंत्री का बड़ा ऐलानमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज इनिशिएटिव का प्रस्ताव दे रहे हैं. इससे बुनकरों और कुटीर उद्योगों को फायदा मिलेगा. गरीब ग्रामीण युवाओं को फायदा पहुंचेगा. भारत के पास संभावना है कि खेल से जुड़े उत्पादन तैयार कर सकें.भारत को सेमीकंडर हब बनाने में जुटी सरकार- वित्त मंत्रीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को सेमीकंडर हब बनाने के लिए सरकार काम कर रही है. सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं.बायोफार्मा के लिए सरकार ने दिए 10 हजार करोड़बायोफार्मा पर हमारा फोकस रहेगा. हम 10 हजार करोड़ रुपये अलॉट कर रहे हैं. तीन संस्थान बनाए जाएंगे. फिलहाल हमारे पास 7 संस्थान हैं, जिन्हें और अपडेट किया जाएगा







