तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा आरोपी महिला के कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टेबलेट (नाइट्रोसन) एवं 03 नग बटनदार चाकू बरामद किए गए हैं। प्रकरण में आरोपी के कब्जे से नगद राशि 1,87,000/-रूपये, 06 नग मोबाइल फोन एवं 01 नग टैब भी जप्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 41,75,000/- रूपये है।
कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 28.01.2026 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक-22, सासाहोली स्थित अटल निवास में एक महिला अपने घर से मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित टेबलेट की बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक उपरांत नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन एवं थाना तिल्दा नेवरा प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर मुखबिर द्वारा बताए गए मकान में दबिश दी गई। मौके पर महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम मधु मिश्रा बताते हुए स्वयं को मकान की स्वामी होना स्वीकार किया। मकान की तलाशी के दौरान कमरे एवं आलमारियों में बनवाये गए एक विशेष प्रकार के गुप्त चैम्बर में गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट, नगद राशि, चाकू, मोबाइल फोन एवं टैब बरामद किए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला आरोपी द्वारा मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित टेबलेट अपने कब्जे में रखना तथा उनकी बिक्री करना स्वीकार किया गया।
लगातार विकसित होती पुलिस कार्यवाही: ऑपरेशन निश्चय के तहत बढ़ते दबाव के चलते अपराधियों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, खरीदी एवं बिक्री के लिए नए-नए पैटर्न अपनाए जा रहे हैं, किंतु पुलिस द्वारा उनकी रणनीतियों को भेदते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।
गिरफ्तार महिला आरोपीया – मधु मिश्रा पति परस मिश्रा उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 22 शमशान घाट के पास अटल निवास सासाहोली थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।






