Home Breaking TILDA: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का केंद्र सरकार पर हमला, मनरेगा को खत्म...

TILDA: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का केंद्र सरकार पर हमला, मनरेगा को खत्म करने की कोशिश हो रही है, सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानो को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है

31
0
oplus_0



तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा को बचाने के लिए ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू किया है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए बदलावों का विरोध करना है। वही धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने राज्य की भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। नेताओं का कहना था कि किसानों ने धान का विधिवत पंजीकरण कराया है, इसके बावजूद खरीदी नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। धान की खरीदी नहीं होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार मनरेगा को खत्म करने की कोशिश कर रही है, जिससे गरीब मजदूरों का हक मारने का प्रयास किया जा रहा है।इस अभियान के तहत कांग्रेस 5 जनवरी से देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है, जिसमें गांव-गांव जाकर लोगों को मनरेगा के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। बता दें कि मनरेगा बचाओ अभियान के तहत तिल्दा नेवरा ब्लाक कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में आज गुरू घासीदास चौंक के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मनरेगा के नए कानून व्यवस्था का विरोध किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा है कि मनरेगा को बचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जो गरीब मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है। उनका कहना है कि मनरेगा को खत्म करने से गरीब मजदूरों को नुकसान होगा, क्योंकि यह योजना उन्हें रोजगार और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मनरेगा में किए गए बदलावों को वापस लिया जाए और इस योजना को मजबूत किया जाए। तिल्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने कहा की आज महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि है आज के दिन शराब दुकान खोलकर बेचना सरकार की मनसिता को दिखलाती है उन्होंने कहा कि आज के दिन को तो छोड़ देना था।यह मनरेगा बचाओ धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here