मामी से इश्क, शराब में मिलाया कीटनाशक, भांजे ने किया मामा का कत्ल, 11 महीने बाद खुला राज
राजस्थान धौलपुर : जिले में महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. अवैध प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को शराब में जहर देकर मार दिया गया. 11 माह बाद विसरा रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस ने पत्नी और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के धौलपुर मे 11 माह पहले हुई शंकर सिंह की मौत के मामले मे अब उसकी पत्नि रूबी व भांजा हरेंद्र अरेस्ट हुए है। दोनों ने शराब मे कीटनाशक मिलाकर शंकर की जान ली थी। बिसरा रिपोर्ट मे कीटनाशक से मौत की पुष्टि हुई तो पुलिस ने जाँच की। राज़ खुला… रूबी व हरेंद्र पकडे गए।तेरहवी से चंद दिन बाद ही भागी तो हुआ शक…रूबी ने पति शंकर की तेरहवी की रस्म होते ही भांजे शंकर् संग घर से भागकर शादी कर ली थी.. इस बात से भी परिवार का शक पुख्ता हुआ की मौत मे कही न कही झोल है। बिसरा रिपोर्ट से शक यकीन मे बदल गया।






