
हिरमी रावन : 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सक्लोर में देशभक्ति के साथ-साथ सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्राम सरपंच श्रीमती ममता वेद प्रकाश वर्मा एवं गांव के प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में गांव की स्वास्थ्य रक्षक मितानिनों और गौ-सेवा के लिए पैरा दान करने वाले किसानों का भव्य सम्मान किया गया। गायत्री परिवार की पहल: गौठान को मिला 20 ट्रैक्टर पैरा गांव के गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा ‘पैरा त्यौहार’ के माध्यम से एक सराहनीय पहल की गई। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गायत्री परिवार और ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 20 ट्रैक्टर पैरा दान स्वरूप गांव के गौठान में एकत्र किया गया। इस दान का उद्देश्य निराश्रित मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करना है। इन दानदाताओं का हुआ सम्मान निःस्वार्थ भाव से पैरा दान करने वाले प्रमुख ग्रामीणों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं:चोवाराम सिंहा, टीकम वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, चित्र सेन, मानाराम वर्मा, रूपराम वर्मा, संजय वर्मा, दिगु राम साहू, ठाकुर राम साहू, शिव साहू, श्याम वर्मा, तिलकराम वर्मा, दिलीप वर्मा,गंगाधर वर्मा, मनोज साहू और महेंद्र साहू। मितानिनों की सेवाओं को मिला सम्मान गांव के स्वास्थ्य और सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने वाली मितानिन बहनों के समर्पण को सराहते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सरोज वर्मा,प्रेमीन वर्मा,ज्योति साहू,बीना साहू,खिलेश्वरी साहू, प्यारी बाई सरपंच ममता वेद प्रकाश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “मितानिनें गांव की रीढ़ हैं और गायत्री परिवार द्वारा किया गया यह पैरा दान गौ-सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है। ऐसे कार्यों से ही गांव में एकता और सेवा भाव बढ़ता है।” कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







