Home Breaking अंदर से निकला प्रेमी! चाची के कहने पर खोला गया ताला जड़ा...

अंदर से निकला प्रेमी! चाची के कहने पर खोला गया ताला जड़ा बक्सा…जानिए दिलचस्प प्रेम कहानी

32
0
Oplus_131072



अंदर से निकला प्रेमी! चाची के कहने पर खोला गया ताला जड़ा बक्सा…जानिए दिलचस्प प्रेम कहानी

न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश: कानपुर में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जिसने पुलिस से लेकर मोहल्ले वालों तक को हैरान कर दिया. चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवार इलाके की एक बस्ती में प्रेमी को छिपाने के लिए युवती ने उसे घर के बड़े बक्से में बंद कर दिया.बताया गया कि इलाके में कई दिनों से किसी के पत्थर फेंकने की शिकायत आ रही थी. दोपहर के समय लोगों ने शक के आधार पर एक घर के बाहर कुंडी लगा दी और आरोप लगाया कि दीपू नाम का युवक अंदर छिपा है और वहीं से पत्थर फेंक रहा है. घर में मौजूद युवती ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि घर में कोई लड़का नहीं आया है.युवती की चाची ने दावा किया कि उसने युवक को घर में घुसते देखा है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मकान की तलाशी ली, लेकिन कोई युवक नहीं मिला. तभी चाची और चचेरे भाई ने घर में रखे बड़े बक्से की ओर इशारा किया.युवती ने कहा कि बक्से में दो ताले लगे हैं और चाबी नहीं मिल रही है. दबाव बढ़ने पर पुलिस ने हथौड़ी से एक ताला तोड़ा. पहला ताला टूटते ही युवती चाबी लेकर आई और दूसरे ताले को खोल दिया. जैसे ही बक्सा खोला गया और ऊपर रखी रजाई हटाई गई, अंदर से एक युवक निकला.

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here