तिल्दा नेवरा : समीपस्थ ग्राम पंचायत ताराशिव में 22 जनवरी 2026 को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ के उपलक्ष में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मेला मड़ई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। मेला का शाब्दिक अर्थ होता है “मिला” अर्थात मिलन छत्तीसगढ़ में मेला मड़ई एक पारंपरिक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। जिसमें दूर दराज गए संगी साथी एक निश्चित स्थान पर मिलते हैं। और अपने भावनाओं को प्रकट करते हैं। इस दिन यादव समाज द्वारा अपने कुलदेवी देवताओं की पूजा की जाती है। तथा लंबे से बास को सजा कर उसमें मोर पंख लगा कर नाच गान करते हुए मनाया जाता है। मेला मड़ई के आयोजन से छोटे बच्चों के साथ साथ बड़ों में भी उत्साह का माहौल बना रहा।इस अवसर पर काफी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ साथ आसपास के गांव के लोग भी मेला मड़ई का आनंद लेने के लिए पहुंचे।






