Home Breaking बलौदाबाजार स्पंज आयरन फैक्ट्री में 6 लोगों की मौत, सीएम साय ने...

बलौदाबाजार स्पंज आयरन फैक्ट्री में 6 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक

23
0
Oplus_131072



बलौदाबाजार स्पंज आयरन फैक्ट्री में 6 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक

भाटापारा: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया। भाटापारा थाना क्षेत्र के बकुलाही इलाके में स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, प्लांट में क्लिनिकल फर्नेस के संचालन के दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैप्रशासन के अनुसार, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती जांच में विस्फोट का कारण तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

बलौदा बाजार के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भयावह विस्फोट की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 घायलों को बिलासपुर उच्च स्तरीय इलाज हेतु भेजा गया है।मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। इस दुख की घड़ी में उनकी हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सीएम साय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here