7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले दरिंदे को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
न्यूज डेस्क गुजरात: राजकोट जिले की आटकोट तालुका में 4 दिसंबर 2025 को 7 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अदालत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को फांसी की सज़ा सुनाई है। आरोपी रामसिंह दुदवा मध्य प्रदेश का निवासी बताया गया है। घटना के बाद बच्ची को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप से उसकी जान बचाई जा सकी।खास बात…फॉरेंसिक साक्ष्यों से आरोपों की पुष्टि हुईपीड़िता की पहचान प्रक्रिया को बाल-अनुकूल तरीकों से पूरा किया गया11 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की गईमामले की सुनवाई राजकोट की विशेष POCSO कोर्ट (न्यायाधीश V.A. राणा) में हुई। अदालत ने इसे “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” की श्रेणी में रखते हुए आरोपी को मृत्यु की सजा सुनाई गई।






