
बलौदाबाजार सुहेला : बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम भटभेरा के बाजार चौक में हिंदू सम्मेलन एवं मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भटभेरा द्वारा सरपंच दिलेश्वरी राकेश साहू एवं समस्त पंचगणों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक प्रमुख टोपलाल वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने की।विशिष्ट अतिथियों में नवीन शेष (महामंत्री, भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़), दौलत पाल (अध्यक्ष, जनपद पंचायत सिमगा), डॉ. मोहन लाल वर्मा (सभापति, जिला पंचायत बलौदाबाजार), ईशान वैष्णव (सभापति, जिला पंचायत बलौदाबाजार), शिव कटारिया (भाजपा जिला मंत्री), अदिति बघमार (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) एवं युगल किशोर वर्मा (भाजपा महामंत्री, सुहेला मंडल) शामिल रहे।कार्यक्रम में ग्राम भटभेरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की सराहना की और पूरे आयोजन स्थल पर “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में धार्मिक संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से नियमित हनुमान चालीसा पाठ करने और बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने का आह्वान किया।हिंदू सम्मेलन एवं मड़ई मेला का यह आयोजन शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं अत्यंत सफल रहा।






