तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत कार्य किया जा रहा है शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन सतत् प्रयासरत् अतिक्रमण के संबंध में हुई थी शिकायत राजस्व विभाग द्वारा तुलसी नेवरा में लगभग 5 एकड़ शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। एसडीएम आशुतोष देवांगन ने ग्रामीणों की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तहसीलदार तिल्दा को उक्त प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।एसडीएम के निर्देश के परिपालन में तहसीलदार तिल्दा द्वारा प्रकरण की पूर्ण जांच कर शासकीय भूमि पर ग्रामीण के अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही की गई। दिनांक 15/1/25 को ग्राम पंचायत तुलसी में ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग और पुलिस बल की उपस्थिति में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। सभी अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस दिया गया था , परन्तु फिर भी इनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसलिए संयुक दल द्वारा कार्यवाही की गई।कुल पांच एकड़ से अधिक शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। आगे भी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।







