Home Breaking TILDA: राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गए घनश्याम अग्रवाल

TILDA: राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गए घनश्याम अग्रवाल

186
0
Oplus_131072



तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समर्पित राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तिल्दा नेवरा के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर राकेश मिश्रा द्वारा पूरे विश्वास और सम्मान के साथ की गई। घनश्याम अग्रवाल की नियुक्ति से न सिर्फ संगठन को एक सशक्त नेतृत्व मिला है, बल्कि पूरे तिल्दा नेवरा में खुशी और गर्व का माहौल भी है। नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल का सामाजिक क्षेत्र में गहरा योगदान रहा है। वे लंबे समय से विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता अभियानों और शहर के धार्मिक के कार्यों से जुड़े रहे हैं।, जिससे शहर की छवि में निखार आया। घनश्याम अग्रवाल की सामाजिक प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन को उम्मीद है कि वे इस नई भूमिका में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा में निर्णायकभूमिका निभाएंगे। दास जी साहू प्रदेश महा सचिव छत्तीसगढ़ ने कहा कि घनश्याम अग्रवाल जैसे समर्पित और दूरदर्शी व्यक्ति का संगठन से जुड़ना एक सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है, जो उपभोक्ता अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देगा। उपभोक्ता संरक्षण संगठन एक पैन इंडिया संगठन है, जो उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर काम कर रहा है। संगठन ने देश भर में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके गलत दुकानदारों, फर्मों और कंपनियों से बचाने का काम करती है। आपको बता दे की कि तिल्दा नेवरा में सिहोर वाले परम संत प्रदीप मिश्रा का शिव पुराण कथा हुआ था, जिसका जिसके आयोजक समाज सेवी घनश्याम अग्रवाल ही थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here