Home Breaking चारामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

चारामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

18
0



कांकेर : थाना चारामा पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना चारामा पुलिस द्वारा आवरी चौक, राम जानकी मंदिर के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LZ 5457 को रोककर जांच की गई।जांच के दौरान वाहन चालक गुलशन सोनी, पिता अरुण सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी मचानदूर, थाना चारामा के कब्जे से एक सफेद रंग के थैले में अवैध रूप से परिवहन की जा रही शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 13 नग मसाला देसी मदिरा एवं 25 नग प्लेन देसी मदिरा, कुल मात्रा 6.840 लीटर पाई गई।आरोपी द्वारा उक्त मदिरा को अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन किया जा रहा था। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया गया।थाना चारामा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here