
हिरमी – रावन: ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरमी में आगामी 02 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे से होगा। विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की वंदना के साथ शुरू होने वाले इस समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने और सुलभ-सलौने छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। छात्र-छात्राओं द्वारा लोक नृत्य, नाटक और गीतों की प्रस्तुति। गरिमामयी उपस्थिति: क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों का उत्साहवर्धन किया जाएगा। समय व स्थान: कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 11 बजे से विद्यालय प्रांगण, हिरमी में शुरू होगा। समस्त विद्यालय परिवार ने क्षेत्रवासियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं। वार्षिकोत्सव 2026 ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरमी के नन्हे सितारों की कला और प्रतिभा देखने जरूर पधारें! दिनांक: 02-01-2026 (शुक्रवार) समय: सुबह 11:00 बजे से स्थान: विद्यालय परिसर, हिरमीआप सभी सादर आमंत्रित हैं।~ विनीत: समस्त विद्यालय परिवार, हिरमी






