
TILDA: आपरेशन निश्चय के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ तिल्दा पुलिस ने एक अधेड़ को गिरफ्तार किया
तिल्दा नेवरा: दिनांक 29.12.2025 को थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि तिल्दा कोटा मुख्य मार्ग पर कोटा चैक के पास उपरोक्त आरोपी जो अपने पास रखे थैला में मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय हेतु ग्राहक तलाश रहा है मौके से फरार होने की युक्तियुक्त अंदेशा पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक थैले के अंदर रखा 820 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 30000/रू को जप्त किया गया जिसे उपरोक्त घटना सदर का अपराध पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 580/2025 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट कायम किया गया। आरोपी कपिल दास मानिकपुरी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया। नाम पता आरोपी -कपिल दास मानिकपुरी पिता स्व0 पुरू दास मानिकपुरी उम्र 55 साल ग्राम खपरीखुर्द थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0 जप्त सामाग्री – (1) मादक पदार्थ गांजा वजन 820 ग्राम कीमती लगभग 30,000/रू






