
तिल्दा नेवरा: क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में गठित पेट्रोलिंग टीम के द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही है कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखते हुये असमाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों, अड्डेबाजो पर सतत् निगाह रखते हुये अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के परिपालन में थाना तिल्दा नेवरा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के आशय से निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में अलग-अलग पेट्रोलिंग टीम तैयार कर लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुये जबरन उत्पात मचाने वाले असमाजिक तत्वों को तत्काल हिरासत में लेकर शांतिभंग एवं संज्ञेय अपराध घटित करने के पूर्व ही गिरफ्तार करते हुये तत्काल उपद्रवी तत्वों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय के द्वारा असमाजिक तत्वों का जेल वारंट जारी किया गया।
नाम पता असमाजिक तत्व – 01- संजय बंजारे पिता भागवत दास बंजारे उम्र 42 साल पता वार्ड क्र0 13 नकटी (खपरी) थाना तिलदा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0
02- ऋषि वर्मा पिता अशोक वर्मा उम्र 21 साल पता वार्ड क्र0 33 बिरगांव, गंाधी नगर, थाना उरला जिला रायपुर छ0ग0






