Home Breaking भक्तिमय हुआ ग्राम सकलोर: भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण...

भक्तिमय हुआ ग्राम सकलोर: भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ

29
0



हिरमी – रावन: जिला बलौदाबाजार के ग्राम सकलोर (पो. हिरमी) में आज से आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हुए पावन ‘संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण’ कथा का भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ।यह आयोजन अखिल ब्रह्माण्ड नायक लीला पुरुषोत्तम राधावल्लभ भगवान श्री कृष्णचंद्र जी की असीम अनुकंपा से, स्व. श्री अयोध्या प्रसाद वर्मा एवं स्व. श्रीमती सुरूज बाई वर्मा की पावन स्मृति में वर्मा परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब कार्यक्रम के प्रथम दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पीत वस्त्र धारी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-झूमते श्रद्धालुओं से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। कथा के प्रथम दिन का प्रसंग कलश यात्रा के पश्चात कथा स्थल पर वेदी पूजन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय कथा वाचिका, परमपूज्यनीय बालविदुषी सुश्री अनन्या शर्मा जी ने व्यासपीठ से अमृतवाणी में कथा का रसपान कराया। प्रथम दिन उन्होंने शुक्रदेव जी की जन्म कथा का सजीव वर्णन किया।भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डाला।बालविदुषी सुश्री अनन्या शर्मा जी की ओजस्वी और मधुर वाणी ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान भगवान के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा।आयोजक परिवार ने बताया कि यह कथा उनके पूज्य माता-पिता की स्मृति में आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राम में सुख-शांति की कामना और नई पीढ़ी को धर्म व संस्कारों से जोड़ना है। इस धार्मिक आयोजन में आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।यह कथा आगामी दिनों में निरंतर जारी रहेगी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और आध्यात्मिक रहस्यों का वर्णन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here