Home Breaking TILDA: धान संग्रहण केन्द्र कोहका से धान चोरी करने वाले 04 लोग...

TILDA: धान संग्रहण केन्द्र कोहका से धान चोरी करने वाले 04 लोग पुलिस की गिरफ्त में, रोजाना होती है चोरी,जल्द और गिरफ्तारी की आशंका, चोरी का माल खरीदने वाले तक पहुंचने के लिए कानून के हाथ छोटे…..

78
0



तिल्दा नेवरा: संदीप शर्मा के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 07.10.2025 के रात्रि 11ः00 बजे से 08.10.2025 के सुबह 06ः00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर के द्वारा धान संग्रहण केन्द्र कोहका के फड क्रमांक 03 से 30 बोरी धान प्रति बोरी में 40-40 किलो भरा हुआ कीमती करीब 37200/रू को चोरी कर ले गये है जिसकी रिपोर्ट पर माल मुुल्जिम पतासाजी में लिया जाकर मुखबिर सूचना के आधार पर उपरोक्त आरोपियो को सद्यन पूछताछ करने पर चोरी करने की योजना बनाकर चोरी करना स्वीकार किये जिस पर आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डी0आई0 क्रमांक सीजी 04 जे.ए. 6232 तथा 30 बोरी धान को जप्त किया गया है जिन्हें गिरफ्तारी पश्चात् माननीय न्यायालय ज्यूडिशियल रिमांड हेतु रवाना किया गया है। आप को बता दे की धान संग्रहण केन्द्र से रोजाना होती है लाखो की चोरी आम जनता को पुलिस से उम्मीद है की जल्द और गिरफ्तारी हो सके। साथ ही सूत्रों का कहना है कि चोरी का माल खरीदने वाले तक पहुंचने के लिए कानून के हाथ छोटे पड़ रहे है। 30 बोरी धान सहित घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त। नाम पता आरोपियान – 01- वेदनारायण यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 21 साल 02- देवाशीष मानिकपुरी पिता साहेबदास मानिकपुरी उम्र 23 साल 03- नितेश निषाद पिता सतीश निषाद उम्र 22 साल 04- बुधारू यादव पिता अशोक यादव उम्र 20 साल सभी ग्राम तुलसी नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0 के रहवासी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here