Home Breaking जन्मदिन विशेष: देवव्रत शर्मा सभापति जनपद पंचायत तिल्दा ने अपना जन्म दिन...

जन्मदिन विशेष: देवव्रत शर्मा सभापति जनपद पंचायत तिल्दा ने अपना जन्म दिन ग्राम छतोद के राष्ट्रीय विद्यालय समिति द्वारा संचालित स्कूल को ₹100000 का अनुदान राशि देकर छात्रों के साथ मनाया जन्मदिन

47
0



तिल्दा नेवरा: सभापति जनपद पंचायत तिल्दा देवव्रत शर्मा अपना जन्मदिन क्षेत्र के ग्राम छतोद के राष्ट्रीय विद्यालय समिति द्वारा संचालित स्कूल को ₹100000 का अनुदान देकर एवं सभी बच्चों को कॉपी पेन प्रदान किया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतोद को रायपुर की समिति के द्वारा संचालित किया जा रहा है जो कि शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालय है उपरोक्त विद्यालय में पूर्व में काफी संख्या में छात्र पढ़कर आज अपने सामाजिक दायित्व को पूरा कर रहे हैं संचालन समिति के उदासीनता के चलते विद्यालय बंद होने की कगार पर है आज मात्र 57 बच्चों के द्वारा इस इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण किया जा रहा है इस विद्यालय के अधिकांश नियमित शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं शिक्षकों की कमी के चलते हुए मानदेय शिक्षा का अध्यापन कार्य कराया जा रहा है विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को पर्याप्त वेतन देने में समस्या हो रही है एवं स्कूल संचालन में भी समस्या आ रही है जिससे कि उपरोक्त विद्यालय बंद होने की कगार पर है ग्राम स्कूल समिति की बैठक में सरपंच ओम ध्रुव चैतन्य साहू पूर्व सरपंच धनीराम साहू उप सरपंच केदार वर्मा विजय वर्मा लखन साहू जगजीवन साहू रमेश साहू तामेश्वर वर्मा राकेश रंजन साहू रेवा यादव वैष्णो जी वसंत साहू धनेश्वरी वर्मा फुलेश्वरी वर्मा जागेश्वरी वर्मा पप्पू धीवर लता साहू रविंद्र साहू श्रीमती नंदिनी सेन एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे जिसमें निर्णय लिया गया है कि वर्तमान समिति विद्यालय ग्राम को वापस कर ताकि स्कूल का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here