Home Breaking छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

89
0



हिरमी- रावन: छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बलोदा बाज़ार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका, बलौदा बाजार के अध्यक्ष श्री अशोक जैन शामिल हुए, जबकि जनभागीदारी समिति, शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल वर्मा ने सभापति सहकारिता एव उद्योग समिति जिला पंचायत बलौदा बाजार – भाटापारा विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई ।रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर शाम समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राजकीय गीत से हुई। इसके बाद, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक सुआ नृत्य से लेकर करमा और ददरिया जैसे लोकगीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर और भाषण के माध्यम से भी राज्य के गौरवशाली इतिहास को याद कियाअपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहन लाल वर्मा ने विद्यार्थियों को रजत जयंती वर्ष की बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने महाविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहन लाल वर्मा ने भी विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा की और कहा कि कला और संस्कृति किसी भी समाज की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से भी जोड़े रखते हैं। छात्रों को मिला सम्मान कार्यक्रम के अंत में, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here