Home Breaking HIRMI: आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया सुपोषण माह

HIRMI: आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया सुपोषण माह

40
0



हिरमी – रावन : सिमगा ब्लाक के हिरमी सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत हिरमी के स्वास्थ्य केंद्र के पास आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण आहार माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि सरकार प्रति वर्ष सितंबर माह में एक से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्देश जारी किया गया। क्योंकि गांव में रहने वाले बच्चे कुपोषण के शिकार होते है, जिसके चलते बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है। सरकार की योजना के तहत उक्त अभियान के अंतर्गत गरम भोजन, रेडी टू ईट का वितरण कर छोटे बच्चों को कुपोषित होने से बचाना है।पोषण वाटिका विकसित करने और पौधारोपण करने की बात राष्ट्रीय पोषण माह 2021 में मुख्य रूप से सितंबर माह को चार सप्ताह में विभक्त कर अलग-अलग गतिविधियां संचालित करने का आदेश जारी किया गया है। प्रथम सप्ताह में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों ग्राम पंचायतों व अन्य उपलब्ध सामुदायिक स्थानों पर पोषण वाटिका विकसित करने और पौधारोपण करने की बात कही गईं है।सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती सरिता वर्मा,कुभरोद कार्यकर्ता – श्री मती राजेश्वरी वर्मा, श्रीमती रूपा जामलवान श्रीमती दुर्गा जायसवाल,भटभेरा श्रीमती भारती साहू,परसवानी भी विकादित वर्मा,श्रीमती राधा वर्मा,सकलोर,कसहीडीह श्रीमती,सुशील,ओरी बन्दी – श्रीमती सा‌दा पार्ष.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here