तिल्दा नेवरा: 24 सितंबर को सतीश यादव का बडा भाई मुकेश यादव और उसका दोस्त दिनेश साहू घर के सामने बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी रात्रि करीब 08ः30 बजे पोई उर्फ चन्द्रकांत साहू, धनुष निषाद एवं उसके अन्य साथीगण रोड में मोटर सायकल खडी है हटा नही रहे हो, रोड जाम किये हो बोलकर मुकेश यादव, दिनेश साहू को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर रहे थे जिन्हें मना करने पर तुम लोगो को आज जान सहित खतम कर देंगें की धमकी देते हुये हत्या करने की नियत से मुकेश यादव एवं दिनेश साहू को धारदार चाकू से मारपीट कर गंभीर चोट पहुॅचाये जिससे मुकेश यादव के पेट एवं भुजा में तथा दिनेश साहू के सिर में चोट लगी है कि उक्त घटना की रिपोर्ट प्रार्थी के द्वारा दर्ज कराने पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था जो उपरोक्त दोनो आरोपीगण घटना के बाद से फरार थे जिन्हें विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकडा गया तथा गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।नाम आरोपी – 01- धनुष निषाद पिता शिवदयाल निषाद उम्र 20 साल। 02- सोनू साहू उर्फ हेमंत साहू पिता यशवंत साहू उम्र 21 साल सभी निवासी नेवरा थाना तिलदा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0।






