Home Breaking 25 नन्हें–कलाकार देंगे सुरों की प्रस्तुति, पेण्ड्रा में बजेगी संगीत की गूंज

25 नन्हें–कलाकार देंगे सुरों की प्रस्तुति, पेण्ड्रा में बजेगी संगीत की गूंज

83
0



सावंददाता अंशु सोनी: शासकीय कर्मचारी प्रतिभा मंच के तत्वावधान में जिले में पहली बार बच्चों के लिए “लिटिल चैम्प गायन प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 03 सितंबर, बुधवार को दोपहर 2 बजे से मल्टी परपज हायर सेकेंडरी स्कूल, पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित होगा।प्रतियोगिता में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को जूनियर वर्ग और 15 से 20 वर्ष तक के बच्चों को सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया है। ऑडिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कुल 25 प्रतिभागी (13 जूनियर और 12 सीनियर) मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।जिले में बच्चों के लिए इस तरह का यह पहला आयोजन है, जिसका मुख्य उद्देश्य गायन और संगीत में रुचि रखने वाले बच्चों को मंच प्रदान करना है। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी विशेष रूप से शामिल होंगे।कर्मचारी प्रतिभा मंच पहले भी नववर्ष पर “वॉइस ऑफ जीपीएम” का सफल आयोजन कर चुका है। मंच के सदस्य एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सचिव पीयूष गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता बच्चों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी और उन्हें अपनी कला के जरिए पालक, गांव, जिला एवं राज्य का नाम देश–विदेश में रोशन करने का अवसर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here