
सावंददाता अंशु सोनी पेंड्रा: आज़ादी के 79 वर्ष बाद भी देशभक्ति का जोश और उत्साह कम नहीं हुआ है। इसी कड़ी में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, बंधी पेंड्रा में लगातार चौथे वर्ष स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया।इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानव शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री पी.के. द्विवेदी, सेक्रेटरी श्रीमति सरस्वती द्विवेदी तथा सदस्य प्रमुख श्रीमति कृतिका द्विवेदी उपस्थित रहीं। अतिथियों का पुष्पगुच्छ व बैच पहनाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से विद्यालय परिवार अत्यंत हर्षित रहा। बच्चों ने भारत माता, फौजी, झांसी की रानी, भगत सिंह, पुलिस, भीमराव अंबेडकर सहित विभिन्न राष्ट्रीय व्यक्तित्वों की झलक पेश करने वाले फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक मुस्कान यादव, प्राचार्य मंजु केशरवानी, शिक्षिका सरिता केवट, श्वेता जैन, सावित्री विश्वकर्मा, प्रगति तिवारी, अदिती तिवारी, प्रकृति शर्मा और शिक्षक देव दास जाटा का विशेष योगदान रहा।







