तिल्दा नेवरा: छ ग मनवा कुर्मि क्षत्रिय युवा समाज द्वारा संचालित संस्था जीवन ज्योति रक्तदान सेवा समिति के निर्देशन में युवा समाज द्वारा समिति के संस्थापक स्व. गजाधर प्रसाद वर्मा के दसवीं पुण्यतिथि अवसर पर कुर्मि बोर्डिंग छात्रावास तिल्दा नेवरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था ,जिसमे लगभग 112 यूनिट रक्तदान किये।
गौरतलब है कि जीवन ज्योति रक्तदान सेवा समिति विगत 13 वर्षों से अंचल व प्रदेश में लोगो के प्रति रक्तदान की जागरूकता हेतु इस समिति का निर्माण किया गया था ,जो आज गांव गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन होने लगे है,लोगो में रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देना समिति का मुख्य उद्देश्य रहा।अब तक समिति में 23000 से अधिक यूनिट रक्तदान की सेवा कर लोगो की जान बचायी जा चुकी है,लगभग इस समिति में 1500 से अधिक सक्रिय युवा साथी जुड़कर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है।
समिति द्वारा समस्त रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट प्रदान कर सम्मान किया गया। कुर्मि बोर्डिंग में तीज मिलन,सावन झूला,व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महिला समिति द्वारा महिला अध्यक्ष श्री मति रश्मि वर्मा व श्री मति कौसल वर्मा के नेतृत्व में सफल कार्यक्रम आयोजन रहा जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम वर्मा व अध्यक्षता राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा ने की साथ ही साथ सरंक्षक महेश नायक ने सभी रक्तदानियों के प्रति आभार ब्यक्त किया,कार्यक्रम की संचालन राजमंत्री दौलत धुरंधर ,व डोमार धुरंधर द्वारा की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा,युवा अध्यक्ष दीपक वर्मा,समिति के सरंक्षक दीपक टिकरिहा,मिनेश नायक,आलोक वर्मा, दीपक वर्मा, अनिल वर्मा( युवा महामंत्री ) ,प्राण नाथ वर्मा, जैनेन्द्र बघेल,चूड़ा मणि वर्मा,भरत पैकरा,नंदलाल वर्मा(गोलू) अनिल नायक, भागवत वर्मा,दुर्गेश वर्मा, प्रदीप वर्मा,विश्वनाथ वर्मा जी,राकेश वर्मा, मनीष वर्मा, मुकेश वर्मा, तिलक बघेल ,ज्योति प्रकाश वर्मा एंव समस्त जीवन ज्योति परिवार के कर्मठ साथी का विशेष सहयोग रहा।






