Home Breaking TILDA: दहेज के लोभी पति, सास व ससुर हुये गिरफ्तार, एक माह...

TILDA: दहेज के लोभी पति, सास व ससुर हुये गिरफ्तार, एक माह पहले नवविवाहित मृतिका ने प्रताडना से तंग आकर की थी खुदखुशी

113
0



तिल्दा नेवरा: मृतिका श्रीमती उषा कहरा की शादी एक वर्ष पूर्व सामाजिक रीति रिवाज से प्रमोद कुमार कमलेश के साथ हुई थी जिसमें मृतिका के मायके पक्ष के द्वारा अपने सक्षमता से बढ़कर मृतिका के पति को स्त्रीधन एवं एक सेलेरियो कार के साथ ही साथ अन्य दैनिक उपभोग का सामान दिया गया उसके बाद भी मृतिका को उसके पति प्रमोद, सास बहरतीन बाई तथा ससुर जवाहर के द्वारा कर्जा चुकाने के नाम पर 10 लाख रूपये अपने मायके से लाने की मांग कर परेशान कर मृतिका को पैसा लाने के लिये दबाव बनाकर प्रताडित कर रहे थे उसी प्रताडना से परेशान होकर मृतिका उषा फांसी लगाकर आत्महत्या की है जिस पर मर्ग सदर कायम कर जांच पर से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर उपरोक्त तीनो आरोपीगण को गिर0 कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नाम पता आरोपियान 01- प्रमोद कुमार कमलेश पिता जवाहर लाल कमलेश उम्र 31 साल

02- श्रीमती बहरतीन बाई पति जवाहर लाल कमलेश उम्र 58 साल

03- जवाहर लाल पिता स्व0 कांशीराम कमलेश उम्र 65 साल सभी सभी निवासी ग्राम अमोदा वार्ड क्र0 15 थाना व जिला जांजगीर चांपा छ0ग0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here