Home Breaking TILDA: छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग पशु चिकित्सालय तिल्दा के द्वारा आयोजित पशु...

TILDA: छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग पशु चिकित्सालय तिल्दा के द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा शिविर एवं यादव चरवाहो का सम्मान समारोह संपन्न

142
0



तिल्दा नेवरा नितिन कुमार जायसवाल: छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग पशु चिकित्सालय तिल्दा के द्वारा पशु चिकित्सा शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम ताराशिव में किया गया ।9 ग्राम पंचायत के लोगो ने भाग लिया जिनमें छतौद से नरेश यादव राजू यादव रामजी यादव छपोरा से नंदकुमार यादव जियन यादव खुडमूडी से गुड्डू यादव भिभोरी से पीतांबर यादव पदुम यादव ताराशिव से सुरेंद्र यादव मिथिलेश यादव संतोष यादव कन्हैया यादव देवरी से हीरू यादव खमरिया से सियाराम यादव बरतोरी से राजेश्वर निर्मलकर सिरवे से गोलू यादव सावंत यादव इन सभी लोगों का सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत ताराशिव में किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य डॉ रामखिलावन वर्मा ग्राम पंचायत तारा शिव के सरपंच मनीष वर्मा उप सरपंच हेमंत वर्मा और आयोजक के रूप में पशु चिकित्सालय तिल्दा के प्रभारी डॉ रामस्वरूप वर्मा और बाहर से आए हुए ग्रामीण जन और यादव लोग यह शिविर एक जागरूकता शिविर के नाम से कराया गया था खासकर के यादव लोगों का सम्मान जो चरवाहे के रूप में जाने जाते हैं और पशुधन विभाग में विशेष सहयोग रहने के कारण आसपास से करीब 25 यादव लोगों को सम्मान दिया गया जिन्हें मुख्य अतिथि जनपद सदस्य तिल्दा से डा वर्मा और सरपंच मनीष वर्मा जी और पशुचिकित्सालय तिल्दा से डा रामस्वरूप वर्मा के हाथों से एक बरसाती कपड़ा रेन कोट गमछा और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में पशुओं की निम्न प्रकार से उपचार किया गया प्राथमिक उपचार 46 दवाई वितरण 56 कृमिनाशक दवाएं 62 जू किलनी छिड़काव 86 बधियाकरण 09 बकरी में पीपीआर 98 किया गया । जनपद सदस्य डॉ रामखेलावन वर्मा ने कहा कि आज पशुधन विकास विभाग को हम सभी मिलकर आगे बढ़ाना होगा खासकर के यादव लोग जो चरवाहे के काम करते हैं हमको ज्यादा सहयोग दें और इस तरह का शिविर करना बहुत अच्छी बात है कम से कम हम लोगों के बीच में जाते हैं और हमारे विभाग के बारे में बात रखते हैं सरपंच श्री मनीष वर्मा जी ने भी कहा कि हमारे ग्राम में हमारे पशुधन विकास विभाग के द्वारा जो शिविर रखा गया साथ ही यादव लोगों का सम्मान किया गया यह बहुत ही अच्छा लगा और हम पशुधन विकास विभाग को हम लगातार सहयोग करते रहेंगे। उसी क्रम में डॉआर एस वर्मा सर ने भी कहा कि हमारे विभाग के जो प्रमुख रूप से कार्य होता है कृत्रिम गर्भाधान का कार्य उनमें हमें एक दूसरे के सहयोग बिना मुश्किल होगा खासकर के यादव जी लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है हम चाहते हैं कि हर घर में उन्नत नस्ल का बच्चा पैदा हो और किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार आए । टीकाकरण करना बधियाकरण करना सभी प्रकार की सेवाएं हमारे चिकित्सालय से मिलता ही रहता है। इस उपचार शिविर में यादव लोगों को बुलाना और उनका सम्मान करना बड़े ही सौभाग्यशाली वाली बात रहा ।हमारे चिकित्सालय से प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता के रूप में चंद्रशेखर सिंह राजपूत के द्वारा विशेष सहयोग रहा। और कृत्रिम गर्भाधान में तेजी लाएं उनका विशेष उद्देश्य था कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने बताया कि पशु उपचार शिविर में यादव लोगों का सम्मान करना प्रमुख था हमारी प्रमुख अंग है इन्हीं के द्वारा हम किसान तक पहुंच पाते है और आज हर घर में बदल सुधार हो और अच्छे से देखभाल करेंगे तो बाहर से हमें गाय बैल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है। यादव लोगों का भी सम्मान बहुत जरूरी है क्योंकि यह हमारी प्रमुख हथियार हैं आज नस्ल सुधार की आवश्यकता है हमारे विभाग के द्वारा कृत्रिम गर्भाधान बधियाकरण समय समय में टीकाकरण इत्यादि यादव जी के द्वारा ही संभव होता है जो उनका विशेष सहयोग रहता है अंत में आभार व्यक्त सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी मनीष वर्मा जी ने आए हुए सभी ग्रामीण जनों पशुपालकों को धन्यवाद दिया और खासकर के यादव लोगों को भी धन्यवाद दिया एक दूसरे से तालमेल बनाते हुए विभाग का हम अच्छे से अच्छे कार्य करें और हर घर में नस्ल सुधार हो ऐसी संकल्प लेकर के यहां से हम जाएं। इस शिविर में प्रमुख रूप से ग्राम प्रमुख में भूलऊ वर्मा भरत सेन महिला पंच गंगा साहू संतोष नायक संतोष यादव मुकेश यादव साथ ही पशुचिकित्सालय तिल्दा से अशोक कश्यप रामनारायण यादव भूषण देवांगन सभी का सहयोग रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here