Home Breaking 19 साल की दिव्या देशमुख बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन, कोनेरू हम्पी...

19 साल की दिव्या देशमुख बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन, कोनेरू हम्पी को हराकर रचा इतिहास

155
0
Oplus_131072



19 साल की दिव्या देशमुख बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन, कोनेरू हम्पी को हराकर रचा इतिहास

न्यूज डेस्क दिल्ली: भारतीय शतरंज के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने FIDE वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. उन्होंने दुनिया की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ियों में शुमार कोनेरू हम्पी को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में दोनों भारतीय दिग्गजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. दोनों क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहे, जिसके बाद फैसला रैपिड टाईब्रेकर में हुआ. दिव्या देशमुख ने हम्पी को 1.5-0.5 से हराकर न केवल खिताब जीता बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया. वह शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here