Home Breaking जिला अस्पताल में महिला से टप्पेबाजी, जेवर और नकदी से भरा बैग...

जिला अस्पताल में महिला से टप्पेबाजी, जेवर और नकदी से भरा बैग उड़ा ले गए अज्ञात शातिर

62
0
Oplus_131072



जिला अस्पताल में महिला से टप्पेबाजी, जेवर और नकदी से भरा बैग उड़ा ले गए अज्ञात शातिर

रायबरेली: शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल परिसर में इलाज कराने पहुंची एक महिला टप्पेबाजों का शिकार हो गई। अज्ञात शातिर महिला का जेवर और नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने इलाज के सिलसिले में अस्पताल आई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे टप्पेबाजों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए महिला का बैग चुरा लिया। बैग में सोने के जेवरात के साथ-साथ नकद रुपये भी मौजूद थे।घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत दर्ज की और जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here