Home Breaking चारा समझ खा गए मवेशी: बिना फेंसिंग सिक्स लेन पर लगाए थे...

चारा समझ खा गए मवेशी: बिना फेंसिंग सिक्स लेन पर लगाए थे पौधे

56
0
Oplus_131072



चारा समझ खा गए मवेशी: बिना फेंसिंग सिक्स लेन पर लगाए थे पौधे

न्यूज डेस्क मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल में कोलार सिक्स लेन पर नगर निगम की लापरवाही का एक मामला सामने आया है. यहां बिना किसी सुरक्षा के सैकड़ों पेड़-पौधे सिक्स लेन पर लगा दिए गए, जो मवेशियों का चारा बन गए. अब निगम इस मामले में कार्रवाई की बात कर रहा है. दरअसल, भोपाल के उपनगरीय इलाके कोलार की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सिक्स लेन के सौंदर्यीकरण के तहत नगर निगम सिक्स-लेन के डिवाइडर पर करीब 20 हजार पौधे लगाने जा रहा है. इसके साथ ही वहां फेंसिंग भी लगाई जानी है. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 10 करोड़ रुपए है, जिसमें मेंटेनेंस भी शामिल है. हाल ही में हुई बारिश के बाद ठेकेदार ने पौधे लगाने शुरू कर दिए, लेकिन इन पौधों की सुरक्षा के लिए उनके आसपास न तो फेंसिंग की गई और न ही ट्री गार्ड लगाए गए. नतीजतन, मवेशियों ने पौधों को चारा समझकर खा लिया और अब वहां सिफ उनके ठूंठ दिखाई दे रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here