
ड्रग्स खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, महिला ने पिता की ही कार चुराकर बेच दी
न्यूज डेस्क हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में चार वर्ष के बच्चे की मां ने अपने पिता की कार को महज एक तोला चिट्टा (हेरोइन) के लिए जालंधर में बेच दिया. सदर थाना हमीरपुर में 28 जून को कार चोरी मामले में दर्ज केस में यह खुलासा हुआ है. मामले में पिता ने अपनी बेटी पर कार चोरी के आरोप लगाए थे.इस मामले में आरोपी बेटी के दोस्त हमीरपुर शहर के एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि दोनों ने मिलकर कार को जालंधर में एक व्यक्ति को बेचा था. अदालत से रिहाई के बाद आरोपी बेटी अपने पिता के घर लौट आई थी. लेकिन दो दिन पहले फिर फरार हो गई. जिस व्यक्ति को कार बेची गई थी, उसे भी मैक्लोडगंज में गाड़ी सहित पकड़ा गया है. हालांकि, गाड़ी बरामद करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया है.






