Home Breaking पहले दिन ही बन गया लखपति… मजदूर को खदान से मिला 11...

पहले दिन ही बन गया लखपति… मजदूर को खदान से मिला 11 कैरेट 95 सेंट का हीरा, कीमत ₹40 लाख से ऊपर

109
0
Oplus_131072



पहले दिन ही बन गया लखपति… मजदूर को खदान से मिला 11 कैरेट 95 सेंट का हीरा, कीमत ₹40 लाख से ऊपर

न्यूज डेस्क मध्य प्रदेश: कहावत है कि पन्ना की धरती कब रंक से राजा बना दे और कब एक दिन में किसी को लखपति-करोड़पति बना दे, इसका कोई भरोसा नहीं….ऐसा हकीकत हाल ही में पन्ना में फिर देखने को मिली, जहां किस्मत ने एक साधारण मजदूर माधव आदिवासी की जिंदगी बदल दी है. पन्ना की कृष्णा कल्याणपुर पट्टी की उथली खदान में मजदूरी करने वाले आदिवासी युवक को आज उस वक्त बड़ी सौगात मिली, जब उसने पहली ही बार खदान खोदी. पहले ही दिन उसकी किस्मत चमक उठी. इस मजदूर ने ही अपनी किस्मत आजमाते हुए खदान लगाई थी और उसी दिन उसे 11 कैरेट 95 सेंट का उज्जवल किस्म का बेशकीमती हीरा मिल गया. हीरे का अनुमानित मूल्य 40 लाख रुपए आंका जा रहा है.

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here