Home Breaking सकलोर में मनाया प्रवेश उत्सव, बच्चों को वितरण किया कापी-किताब

सकलोर में मनाया प्रवेश उत्सव, बच्चों को वितरण किया कापी-किताब

82
0



हिरमी – रावन: शासकीय प्राथमिक/ पूर्व माध्यमिक विद्यालय सकलोर में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। सबसे पहले मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत कियाआशुतोष खरे ( ग्रामीण विकास अधिकारी ) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को पुस्तक-कापी, बैग, वितरित किए गए। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में ममतावेदप्रकाश वर्मा ( सरपंच ), कौशिल्यादुलेश धीवर ( उपसरपंच )विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश वर्मा ने कहा कि बच्चोँ खूब मन लगाकर पढ़े। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में हिस्सा ले। उन्होंने कहा राज्य सरकार उच्च वर्ग, निम्न वर्ग के सभी बच्चोँ को समान शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहा हैं। अब निम्न वर्ग के बच्चे भी अंग्रेजी में पढ़ाई कर रहें है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की शिक्षा नीति से प्रदेश के लोगों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा है। ग्रामीण, शहरी, गरीब, किसान, सभी के बच्चोँ को बेहतर शिक्षा प्रदान की दिशा में काम कर रही है। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान आशुतोष खरे ( ग्रामीण विकास अधिकारी ) ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और विद्यालय जीवन की नई शुरुआत के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव केवल नामांकन का अवसर नहीं, बल्कि यह प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ननिहाल बच्चों को बैग एवं कापी बांटे गये l इस अवसर पर ज्योति साहू ( M T ), बीना साहू, सरोज वर्मा,प्रेमिन वर्मा,प्यारी दाण्डेकर,सरस्वती कोसले, गंगोत्री साहू, साधना डहरिया, गंगा कोसले, शाला विकास समिति के सदस्य ठाकुरराम साहू, टीकम वर्मा,ढलेन साहू, ब्रम्हमेश्वर ठाकुर सहित गंजनी सोनवानी, अंजनी पाण्डेय,स्वाती दुबे, जितेन्द्र वर्मा ( CSC ), कल्पना झा ( प्राचार्य )अन्य शिक्षक शिक्षिका अभिभावक गणमान्य नागरिक सहित समस्त छात्र छात्राए उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here