
बलौदाबाजार: सुहेला में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपी शिक्षक शैलेश कुमार वर्मा की गिरफ्तारी के बावजूद साहू समाज का गुस्सा थम नहीं रहा है। शुक्रवार को सैकड़ों समाजजनों ने शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की।
क्या है मामला?9 जून को पूरक परीक्षा में पास कराने के बहाने शिक्षक ने छात्रा से की थी अश्लील हरकत।छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार।आरोपी पहले सरकारी शिक्षक था, निलंबन हो चुका है।
साहू समाज की कार्रवाइयां:19 जून को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था।15 दिन में कोई ठोस कदम न उठाने पर समाज ने धरना प्रदर्शन किया।
समाज की प्रमुख मांगें:आरोपी शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त किया जाए।विद्यालय प्राचार्य पर FIR दर्ज हो।आरोपी द्वारा संचालित अन्य 5 स्कूलों की मान्यता तत्काल रद्द की जाए।
चेतावनी: साहू समाज ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई। “यह एक छात्रा नहीं, पूरे समाज के सम्मान और सुरक्षा का मामला है,” — सामाजिक नेताओं का बयान। धरने में जिला साहू संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम साहू, महासचिव दिनेश साहू सहित कई जिलों से सामाजिक प्रतिनिधि रहे शामिल।







