
रेलवे पुलिस ने बरामद किए 76 मोबाइल, मोबाइल वापस पाकर शिकायतकर्ताओं के चेहरे खिले
रायपुर छत्तीसगढ़: आए दिन मोबाइल फोन चोरी के मामले सामने आते रहते हैं, विशेष कर रेलवे यात्रा के दौरान मोबाइल फोन चोरी होना आम बात है,वही मोबाइल चोरी की घटना से लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है l हालांकि पुलिस और GRP के द्वारा समय-समय पर गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए लोगों तक उनके मोबाइल पहुंचाए जाते हैं, इसी कड़ी में आज रायपुर में GRP के द्वारा 76 गुमशुदा मोबाइल फोनो को बरामद कर शिकायतकर्ताओं के सुपुर्द किया गया l वही मोबाइल पाने के बाद उम्मीद खो चुके मोबाइल धारकों ने खुशी जताई और GRP और RPF का आभार जाताया l







