Home Breaking इस जुलाई बैंकिंग सिस्टम रहेगा सुस्त! लगातार 3-3 दिन बैंक बंद, 13...

इस जुलाई बैंकिंग सिस्टम रहेगा सुस्त! लगातार 3-3 दिन बैंक बंद, 13 दिनों तक बढ़ेगी परेशानी

100
0



रायपुर छत्तीसगढ़: अगर आप जुलाई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. जुलाई में कुल 13 दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा, जिसमें कई राज्यों में लगातार 3-3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इस बार छुट्टियों की लाइन ऐसी लगी है कि आखिरी वक्त पर योजना बदलनी पड़ सकती है.जुलाई 2025: कहां-कहां और कब-कब बंद रहेंगे बैंक? जुलाई में 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों या स्थानीय अवसरों के चलते बैंक बंद रहेंगे. नीचे देखें पूरी सूची: 3 जुलाई खार्ची पूजा, अगरतला 5 जुलाई गुरु हरगोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सव, जम्मू और श्रीनगर 6 जुलाई रविवार सभी जगह 12 जुलाई दूसरा शनिवार सभी जगह 13 जुलाई रविवार सभी जगह 14 जुलाई बेद दिनखलाम शिलॉन्ग 16 जुलाई हरेला त्योहार देहरादून17 जुलाईnयू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि शिलॉन्ग19 जुलाई केर पूजा अगरतला20 जुलाई रविवार सभी जगह26 जुलाई चौथा शनिवार सभी जगह27 जुलाई रविवार सभी जगह28 जुलाई द्रुपका त्से-जी गंगटोकशिलॉन्ग: 12 जुलाई (शनिवार), 13 जुलाई (रविवार) और 14 जुलाई (बेद दिनखलाम) — लगातार 3 दिन बैंक बंद।गंगटोक: 26 जुलाई (शनिवार), 27 जुलाई (रविवार), 28 जुलाई (द्रुपका त्से-जी) — फिर से 3 दिन की छुट्टी।इन क्षेत्रों में जिन लोगों को बैंक में चेक, डीडी, लोन या कैश ट्रांजेक्शन से जुड़े काम हैं, उन्हें समय से पहले योजना बना लेनी चाहिए.बैंकिंग छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स, UPI और ATM सेवाओं के जरिए अपने अधिकतर काम निपटा सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि RTGS, IMPS और NEFT जैसी सेवाएं भी छुट्टियों के दौरान सीमित हो सकती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here