नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख रु से अधिक की ठगी,9 किस्तों में रकम कराई ट्रांसफर
बिलासपुर : जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख रु ठगी करने का मामला सामने आया है, जिसमें एम. ए. सिद्दीकी से फर्जी नौकरी लगाने और कॉलेज ट्रांसफर कराने के नाम पर करीब 20 लाख से अधिक की ठगी हुई है, जिसकी शिकायत प्रार्थी एम. ए. सिद्दीकी ने सिविल लाइन थाने में की है, जानकारी ने अनुसार आरोपी अफसर खान ने खुद को एसईसीएल कोरबा का अधिकारी और डीएसपी बताते हुए उनकी बेटी मोऐशा सिद्दीकी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। साथ ही उनके बेटे मारूफ सिद्दीकी का डुंगरपुर (राजस्थान) से दुर्ग (अंजोरा ) कॉलेज ट्रांसफर कराने के नाम पर भी रकम वसूली। आरोपी ने व्हाट्सएप पर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे और अलग-अलग समय पर करीब 9 किश्तों में रकम ट्रांसफर करवाई। रकम आरोपी की बहन फैहमीदा खान के नाम संचालित एसबीआई खाते व UPI नंबर के जरिए ली गई थी, इस मामले में पुलिस ने आरोपी अफसर खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।







