बेंगलुरु भगदड़ मामले में पहली गिरफ्तारी, RCB का मार्केटिंग हेड एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 3 अन्य भी शिकंजे में
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बेंगलरु में 4 जून को RCB की विक्ट्री परेड से पहले हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने यह पहली गिरफ्तारी की है. वहीं 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की थी. जिसके बाद यह एक्शन हुआ है.जानकारी के मुताबिक, निखिल सोसले मुंबई भागने की फिराक में था और जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचा, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. निखिल से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बेंगलुरु में RCB की जीत के बाद हुई विक्ट्री परेड से पहले हुई भगदड़ में और अव्यवस्था में उनकी भूमिका कितनी गंभीर थी. इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे.







