Home Breaking जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण...

जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

42
0
Oplus_131072



रायपुर,तिल्दा: भाजपा समर्पित तिल्दा जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री टिकेश्वर मनहरे ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अध्यक्ष श्री मनहरे ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हम प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन मानव और प्रकृति के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। श्री मनहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एक व्यापक जन अभियान बन गया है। वृक्षों को कटने से बचाने के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए और दूसरों को भी वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना चाहिए, जिससे हम प्रदूषण रहित, स्वस्थ छत्तीसगढ़ और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here