किसान से मारपीट थाने में शिकायत, गो-रक्षक गिरफ्तार, गौ रक्ष दल थाने पहुंच हंगामा कर किया थाने का घेराव
बिलासपुर : जिले के बिल्हा थाना इलाके में आने वाले ग्राम नवागांव में किसान से मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसमें किसान को रोक कर गो-रक्षा दल के सदस्यों ने उसके बैलों को खोल दिया। साथ ही किसान की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार गो-रक्षा दल के लोगों ने किसान पर गो तस्करी का आरोप लगाया है, मारपीट की घटना के बाद किसान ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने की हैवही किशन शिकायत पर पुलिस ने गो रक्षा दल के तीन सदस्यों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया। जिसका विरोध करते हुए गो रक्षा दल के सदस्यों ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया। जिनका कहना था कि गौ रक्षकों गिरफ्तार कर थाने में बैठा दिया गया है, अगर मारपीट की गई है तो उसकी जांच होनी चाहिए, इसके साथ ही ये भी जांच का विषय है कि गौ तस्करी हो रही थी कि नहीं, गौ रक्षक अपना धर्म समझ कर बैलों को बचाने का प्रयास किया, पर मारपीट के मामले में कोई बहती गंगा हाथ धोकर चले गया, और पुलिस ने गौ रक्षकों की गिरफ्तार कर लिया है जिसका विरोध किया जा रहा है.






