
पार्सल में अंगूठा और स्मार्टवॉच, गाजा के नाम पर 5 करोड़ की मांग… दोस्त ने रची बिजनेसमैन को लूटने की खौफनाक साजिश
न्यूज डेस्क दिल्ली: शाहदरा के जगतपुरी इलाके में व्यवसायी विकास जैन से 5 करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने की कोशिश की गई. आरोपियों ने मानव अंगूठा, स्मार्टवॉच और धमकी भरा पत्र भेजा। पुलिस ने एक लड़की समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि मुख्य साजिशकर्ता विकास का पुराना परिचित था, जिसने फर्जी पार्सल भेजने की योजना रची थी. सभी आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.







