Home Breaking पत्नी ने खाना मांगने पर पति को छत से धक्का दिया,हुई मौत

पत्नी ने खाना मांगने पर पति को छत से धक्का दिया,हुई मौत

196
0
Oplus_131072



पत्नी ने खाना मांगने पर पति को छत से धक्का दिया, मौत

न्यूज डेस्क उत्तर प्रदेश : सुल्तानपुर में कांशीराम कॉलोनी में एक महिला ने कथित तौर पर बहस के बाद अपने पति को छत से धक्का दे दिया. 40 वर्षीय दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पत्नी अक्सर झगड़ा करती थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.सुल्तानपुर मे खाना मांगने पर बीवी को इतना गुस्सा आया की उसने छत से अपने शौहर को धक्का देकर मौत की नींद सुला दिया। दिलशाद की मौत के मामले मे बीवी शन्नो को अरेस्ट किया गया है।दिलशाद की माँ रेशमा का आरोप था की शन्नो फोन पर किसी और से भी बात करती है। बीती रात जब उसका बेटा दिलशाद घर आया तो बीवी ने खाना नहीं दिया। इसी बात पर विवाद हुआ और दिलशाद को छत से धक्का दें दिया गया। वही शन्नो ने शराब के नशे मे छत से गिरने की बात बताई। दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here