Home Breaking बॉलीवुड से एक दुखद खबर: दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन

बॉलीवुड से एक दुखद खबर: दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन

373
0
Oplus_131072



बॉलीवुड से एक दुखद खबर: दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन

न्यूज डेस्क मुंबई: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है. 87 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई देशभक्ति मूवीज की थी. इसलिए फैंस उन्हें प्यार से ‘भारत कुमार’ भी बुलाते थे. वो क्रांति, उपकार जैसी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर थे.मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 में पाकिस्तान में हुआ था. उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था. मनोज कुमार एबटाबाद (अब पाकिस्तान) में पैदा हुए थे. देश के बंटवारे के वक्त उनका परिवार दिल्ली आ गया था. उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म शबनम में उनके किरदार मनोज कुमार के नाम पर अपना नाम रख लिया था.

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here