Home Breaking मोहल्ले में गाली गलौज शोर गुल करने से मना करने पर चाकू...

मोहल्ले में गाली गलौज शोर गुल करने से मना करने पर चाकू से पेट में हमला कर घायल करने वाले फरार आरोपी को तिल्दा पुलिस ने गिरफ्तार किया

552
0



मोहल्ले में गाली गलौज शोर गुल करने से मना करने पर चाकू से पेट में हमला कर घायल करने वाले फरार आरोपी को तिल्दा पुलिस ने गिरफ्तार किया

नितिन कुमार जायसवाल तिल्दा नेवरा: 24 फरवरी को रात्रि करीब 08ः30 बजे प्रार्थी मंतराम वर्मा के बेटे बहु घर के बाहर गली में घरेलू बात को लेकर वाद विवाद लडाई झगडा हो रहे थे जिसे प्रार्थी समझा बुझा रहा था कि उसी समय आरोपी उमेश कुमार निषाद आकर प्रार्थी को अपने बेटे बहु को समझा नही सकते हो कहकर मां बहन की गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से पेट में माकर चोट पहुॅचाकर भाग गया कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर आरोपी को अपने घर में होने की मुखबिर सूचना मिलने पर गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाजरब चाकू को जप्त किया गया है। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।आरोपी उमेश कुमार निषाद पिता रामू निषाद उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्र0 11 गोवर्धन नगर नेवरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here